जय रेस्पी

पल्मोनरी हाइपरटेंशन (Pulmonary Hypertension) क्या है?1

पल्मोनरी हाइपरटेंशन (Pulmonary Hypertension) एक ऐसी स्थिति है, जिसमें फेफड़ों की रक्त वाहिकाओं में रक्तचाप सामान्य से अधिक हो जाता है। जब फेफड़ों की रक्त वाहिकाओं में रक्तचाप बढ़ जाता है, तो हृदय को फेफड़ों तक रक्त पहुंचाने के लिए सामान्य से अधिक मेहनत करनी पड़ती है। 

निमोनिया (Pneumonia) के खास लक्षण1

चक्कर आना, जिससे बेहोशी हो सकती है

आवाज़ बैठना

सूखी खांसी या खांसी के साथ खून आना

सांस लेने में तकलीफ

मतली और उल्टी

पल्मोनरी
हाइपरटेंशन
मुख्य लक्षण

सांस छोड़ते समय सीटी जैसी आवाज आना

कमज़ोरी

थकान

पेट, पैरों या टखनों में सूजन

सीने में दर्द

चक्कर आना, जिससे बेहोशी हो सकती है

कमज़ोरी

आवाज़ बैठना

थकान

सांस लेने में तकलीफ

पेट, पैरों या टखनों में सूजन

सूखी खांसी या खांसी के साथ खून आना

सीने में दर्द

मतली और उल्टी

सांस छोड़ते समय सीटी जैसी आवाज आना

पल्मोनरी हाइपरटेंशन (Pulmonary Hypertension) के कारण1

पल्मोनरी हाइपरटेंशन (Pulmonary Hypertension) कई अलग-अलग कारणों से हो सकता है। डॉक्टर इसके कारणों के आधार पर इसे विभिन्न श्रेणियों में वर्गीकृत करते हैं।

मेडिकल समस्या

बाएँ हृदय के रोग

सूजन की समस्या

हृदय और रक्त वाहिकाओं की अन्य बीमारियाँ जैसे जन्मजात (आनुवंशिक) हृदय दोष

सांसों से जरिए कुछ चीजें अंदर जाना

फेफड़े की बीमारियाँ जैसे सीओपीडी, आईएलडी, वातस्फीति (एम्फिसीमा), या स्लीप एपनिया

एलर्जिक रिएक्शन

अन्य चिकित्सीय स्थितियां जैसे यकृत रोग, सिकल सेल रोग, फेफड़ों में रक्त के थक्के, या संयोजी ऊतक विकार

जोखिम के कारक2

आयु

पल्मोनरी हाइपरटेंशन (Pulmonary Hypertension) किसी भी उम्र में हो सकता है, लेकिन बढ़ती उम्र के साथ इसका जोखिम बढ़ जाता है।

पर्यावरण

यदि आप एस्बेस्टस (Asbestos) के संपर्क में रहे हैं या परजीवियों (Parasites) से होने वाले कुछ संक्रमणों से प्रभावित हैं, तो आपको पल्मोनरी हाइपरटेंशन (Pulmonary Hypertension) का जोखिम अधिक हो सकता है।

पारिवारिक इतिहास और आनुवंशिक कारण।

धूम्रपान और नशीले पदार्थों का सेवन जैसी अस्वस्थ जीवनशैली की आदतें।

दवाएँ

कैंसर और अवसाद (Depression) के इलाज में उपयोग की जाने वाली कुछ निर्धारित दवाएं पल्मोनरी हाइपरटेंशन (Pulmonary Hypertension) के जोखिम को बढ़ा सकती हैं।

यह पुरुषों की तुलना में महिलाओं में अधिक आम है।

पल्मोनरी हाइपरटेंशन (Pulmonary Hypertension) का निदान1

पल्मोनरी हाइपरटेंशन (Pulmonary Hypertension) का शुरुआती चरण में पता लगाना हमेशा आसान नहीं होता है।

आपके डॉक्टर निम्नलिखित जांचों की सलाह दे सकते हैं:

ब्लड टेस्ट

हृदय की इमेजिंग जांच, जैसे कार्डियक एमआरआई (Cardiac MRI)

लंग इमेजिंग टेस्ट जैसे चेस्ट एक्स-रे

ईसीजी (ECG) या ईकेजी (EKG) आपके हृदय की विद्युत गतिविधि में होने वाले बदलावों का पता लगाने में मदद करता है।

संदर्भ:

1. पल्मोनरी हाइपरटेंशन। नेशनल हार्ट, लंग, एंड ब्लड इंस्टीट्यूट। https://www.nhlbi.nih.gov/health-topics/pulmonary-hypertension। 18 मार्च 2026 को एक्सेस किया गया।.

शीर्ष पर जाएँ